पानीपत:हरियाणा के पांच नगर निगमों (पानीपत, यमुनानगर, करनाल, हिसार और रोहतक) और दो नगर पालिकाओं के नतीजों के लिए मतगणना बुधवार को खत्म हो गई है। मतगणना की शुरुआत सुबह आठ बजे हुई थी। बता दें कि 16 दिसंबर को पांचों नगर निगमों में 60 से 65 फीसदी तक वोटिंग हुई थी। यमुनानगर में सबसे अधिक मत प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया था। इस जीत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव 2018 के दौरान मेयर पदों पर BJP की जीत सरकार की नीतियों तथा पार्टी की कड़ी मेहनत की जीत है, विशेष रूप से पानीपत में, जहां हमारे प्रत्याशी ने विशाल अंतर से जीत हासिल की है।
इस चुनाव में बीजेपी चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रही है। इन चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई सभाएं अपने उम्मीदवारों के पक्ष में की थीँ। इसके अलावा विपक्ष के तौर पर आईएनएलडी और बीएसपी ने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार पार्टी चुनाव चिह्न पर नहीं लड़ रहे हैं।
– रोहतक नगर निगम के विजेता की सूची:-
वार्ड 1:- कृष्ण सहरावत (निर्दलीय)
वार्ड 2:- सुमन (निर्दलीय)
वार्ड 3:- तिलक राज चौहान (भाजपा)
वार्ड 4:- धर्मेंद्र गुलिया (निर्दलीय)
वार्ड 5:- गीता (निर्दलीय)
वार्ड 6:- सुरेश किराड़ (भाजपा)
वार्ड 7:- मनोज (निर्दलीय)
वार्ड 8:- सुनील कुमार (निर्दलीय)
वार्ड 9:- जयभगवान ठेकेदार (निर्दलीय)
वार्ड 10:- राहुल देशवाल (निर्दलीय)
वार्ड 11:- कदम सिंह अहलावत (निर्दलीय)
वार्ड 12:- मंजू हुड्डा (निर्दलीय)
वार्ड 13:- कंचन खुराना (बीजेपी)
वार्ड 14:- राधेश्याम ढल (बीजेपी)
– गौतम सचदेव ने निर्दलीय उम्मीदवार रेखा को हिसार नगर निगम चुनाव में 28091 वोटों से हराया
– बीजेपी की रेनू बाला ने निर्दलीय उम्मीदवार आशा वाधवा को करनाल नगर निगम चुनाव में 9348 वोटों से हराया
– बीजेपी की अवनीत ने निर्दलीय उम्मीदवार आशू पाहवा को पानीपत नगर निगम चुनाव में 74940 वोटों से हराया
– यमुना नगर निगम सीट पर बीजेपी के मोहन सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कुमार को 40678 वोटों से हराया
-रोहतक नगर निगम सीट पर बीजेपी के मोहन लाल निर्दलीय उम्मीदवार सीता राम को 14776 वोटों से हरा दिया है
–पांचो नगर निगम में भाजपा आगे, हिसार में भाजपा प्रत्याशी गौतम सरदाना, करनाल में रेनू बाला, पानीपत में अवनीत कौर, रोहतक में मनमोहन, यमुना नगर में मदन सिंह बढ़त बनाए हुए हैं।
–हरियाणा के पांच नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
–मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पानीपत में अवनीत कौर 34 हजार वोटों से आगे। पानीपत के 26 वॉर्डों में 15 बीजेपी के उम्मीदवार या तो आगे चल रहे हैं या फिर जीत दर्ज की है।
–यमुनानगर वॉर्ड संख्या 6 से बीजेपी की उम्मीदवार प्रीति जोहर ने जीत दर्ज की।
-बता दें कि इस बार कुल 59 मेयर उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पानीपत में बीजेपी के सात उम्मीदवारों को जीत मिल चुकी है।
– हरियाणा के पांचों नगर निगम और दो नगर पालिकाओं के लिए मतगणना की शुरुआत सुबह आठ बजे से हो गई। माना जा रहा है कि कुछ देर बाद पूरे रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।

