सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: टीएमसी नेताओं के घरों पर सीबीआई के छापे, मंत्री ने लगाया सरकार को बदनाम करने की सााजिश का आरोप
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

टीएमसी नेताओं के घरों पर सीबीआई के छापे, मंत्री ने लगाया सरकार को बदनाम करने की सााजिश का आरोप

Last updated: October 9, 2023 2:15 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

कोलकाता। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को दक्षिण कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मंत्री एवं शहर के महापौर फिरहाद हकीम तथा सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक मदन मित्रा के घरों की तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों ने इस खबर ही पुष्टि की। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के अधिकारियों ने राज्यभर की नगरपालिकाओं में अनियमितता को लेकर शहरी विकास एवं नगरपालिका मामलों के मंत्री हकीम से करीब साढ़े नौ घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के अधिकारी श्री हकीम के चेतला स्थित घर और श्री मित्रा के भवानीपुर स्थित आवास पर तलाशी ली।
सीबीआई के अधिकारियों ने 14 नगर निकायों में नौकरियों के लिए कथित नकदी के मामले में दम दम, हालिसहर, कचरापारा, कृष्णानगर, न्यू बैरकपुर, ताकी और अन्य स्थानों सहित 10 नगर पालिकाओं के कार्यालयों पर भी छापेमारी की। कलकत्ता उच्च न्यायालय की निगरानी में चल रही सीबीआई जांच के दायरे में निगमों के कई वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी कैबिनेट मंत्री हकीम ने संवाददाताओं से कहा कि यह सरकार को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा,“मैं आग्रह करूंगा कि एजेंसी को अदालत में सबूत पेश करना चाहिए कि उसे तलाशी अभियान के दौरान क्या मिला है।” वहीं, मंत्री की पुत्री प्रियदर्शिनी हकीम ने आरोप लगाया कि साढ़े नौ घंटे तक तलाशी और पूछताछ के दौरान उन्हें मानसिक यातना दी गई।
उन्होंने कहा,“एक नागरिक के तौर पर मैं 100 प्रतिशत आश्वस्त हूं कि उनके पिता किसी भी अनियमितता में शामिल नहीं हैं। यह एक राजनीतिक प्रतिशोध है।” गौरतलब है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने विभिन्न नगर पालिकाओं में नकदी के लिए कथित नौकरियों की जांच करने का निर्देश सीबीआई को दिया है। इस सिलसिले में केंद्रीय जांच एजेंसियों ने हाल ही में विभिन्न नगर पालिकाओं में भी तलाशी ली थी। जब सीबीआई अधिकारी घर की तलाशी ले रहे थे, तब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने घर को घेर लिया था और अन्य लोगों को अंदर जाने से रोक दिया था। मंत्री की पुत्री प्रियदर्शनी हकीम को केंद्रीय बलों ने घर में प्रवेश करने से रोक दिया था, लेकिन सीबीआई अधिकारियों द्वारा उन्हें पहचानने के बाद अंदर जाने की अनुमति दी गई। उन्हें तीन घरेलू सहायकों के साथ अंदर जाने की अनुमति दी गई है। श्री हकीम के समर्थकों और अनुयायियों को भी फिरहाद हकीम के घर की तलाशी अभियान का विरोध करते देखा गया और केंद्रीय बलों के खिलाफ नारे लगाए गए।
उल्लेखनीय है कि एक अन्य केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को उत्तर 24 परगना में राज्य के खाद्य मंत्री रथिन घोष के घर की तलाशी ली थी और उनसे लगभग 19 घंटे तक पूछताछ की थी। ईडी अधिकारियों ने कथित भर्ती घोटाले के सिलसिले में राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रथिन घोष के घर पर छापा मारा था। तृणमूल नेताओं के घरों समेत कुल 14 ठिकानों की भी तलाशी ली गई। इसी मामले में सीबीआई ने कमरहाटी विधायक मित्रा के घर पर भी छापेमारी की।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आश्रवों के निरोध से गुणस्थान का ग्राफ उठता है ऊपर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Next Article केंद्र सरकार ने 2000 के नोटों पर बेवजह बर्बाद किए हजारों करोड़ रुपएः कांग्रेस

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दिल्ली में पत्रकारों से दुर्व्यवहार के विरोध में बस्ती में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
state
October 12, 2026
हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर
entertainment
October 12, 2026
तापसी पन्नू ने ‘गांधारी’ की ग्लोबल कामयाबी पर तोड़ी चुप्पी, खुद स्टंट करने पर भी की खुलकर बात
entertainment
October 12, 2026
केरल विधानसभा में लाया जा सकता है CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव
national
October 12, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?