रायपुर। डॉक्टर समणी ज्योति प्रज्ञा जी के सानिध्य में आज तप अभिनंदन समारोह मनाया गया। जिसमें तपस्वी सुश्री दिव्या बोथरा (उम्र 14 वर्ष) ने आज अठाई की तपस्या की, जिसमें ज्ञानशाला के बच्चे अप्सरा जैन व खेमराज जैन ने अपनी प्रस्तुति दी।
डॉक्टर समणी ज्योति प्रज्ञा जी ने सुंदर गीतिका के माध्यम से तप की महिमा का गुणगान किया समणी मानस प्रज्ञा जी ने इसका सफल संयोजन किया।
रायपुर में डॉ. समणी ज्योति प्रज्ञा जी के सानिध्य में तप अभिनन्दन

