सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 100 साल के दौरान छठा सबसे गर्म साल रहा 2018
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

100 साल के दौरान छठा सबसे गर्म साल रहा 2018

Last updated: January 17, 2019 10:12 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
Symbolic_Image
SHARE

नई दिल्ली: जलवायु परिवर्तन की वजह से देश में गर्मी बढ़ती ही जा रही है। इस सदी का यह दशक जहां सबसे अधिक गर्म रहा, वहीं 1901 से लेकर अब तक 2018 छठा सबसे गर्म साल रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक 2018 का वार्षिक तापमान 0.41 डिग्री अधिक रहा। इससे पहले 2016 में तापमान 0.72 डिग्री, 2009 में 0.56 डिग्री, 2017 में 0.55 डिग्री, 2010 में 0.54 डिग्री और 2015 में 0.42 डिग्री रहा। इन 117 सालों में सबसे गर्म पंद्रह सालों में से 11 साल 2004-2018 के बीच रहे। इस आधार पर 2009-2018 को सदी का सबसे गर्म दशक बताया जा रहा है।

 

वहीं इस साल बारिश, गर्मी, शीतलहर, बर्फबारी, तूफान, आंधी, बाढ़ आदि भी देश ज्यादा ङोलना पड़ा। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार देश में बाढ़ और भारी बारिश की वजह से इस साल 800 मौतें हुईं। इनमें 8 से 23 अगस्त के बीच केरल में 223, उत्तर प्रदेश में 158, महाराष्ट्र में 139 और पश्चिम बंगाल में मानसून के दौरान 116 मौतें हुईं।

तूफान की वजह से अप्रैल मई के बीच उत्तर प्रदेश में 166 और झारखंड में जून-जुलाई के दौरान 75 मौतें हुईं। धूल भरी आंधी की वजह से उत्तर प्रदेश में 150 और राजस्थान में 68 मौतें हुईं। वहीं मौसम से पैदा होने वाली बीमारियों से इस साल देशभर में कुल 1,428 लोगों की मौत हुई।

डॉक्टरों के मुताबिक हाल के वर्षों में गर्मी की वजह से स्किन संबंधी बीमारी बढ़ रही है। अधिक तापमान की वजह से 40 फीसद मरीज बढ़ रहे हैं।

यहां पर बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही बता दिया था कि 2018 में मार्च से मई तक तापमान पिछले 50 साल की तुलना में सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होगा। विभाग का कहना था कि वैसे तो देश भर में तापमान काफी ज्यादा रहने की संभावना थी, लेकिन इन महीनों में उत्तर भारत में सबसे ज्यादा गर्मी रहने का अनुमान था। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान था। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान  था।

विभाग का अनुमान था कि वैसे तो पूरे उत्तर भारत में तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने के अनुमान हैं, लेकिन इसमें भी दिल्ली में तापमान और ज्यादा परेशान कर सकता है। दिल्ली और हरियाणा के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने के अनुमान हैं और ऐसा हुआ भी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ब्रिटिश संसद ने नकारा ब्रेक्जिट करार, मे ने विश्वास मत जीता
Next Article ईस्ट जयंतिया हिल्स की कोयला खदान से 3 हेलमेट के बाद निकला एक शव

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?