By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 1 दिसंबर को मराठा आरक्षण का ऐलान कर सकती है फडणवीस सरकार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

1 दिसंबर को मराठा आरक्षण का ऐलान कर सकती है फडणवीस सरकार

Last updated: November 15, 2018 4:41 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

 अहमदनगर : महाराष्ट्र सरकार जल्द ही मराठा समुदाय को आरक्षण देने का ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि एक दिसंबर को सूबे की फडणवीस सरकार इसकी घोषणा कर सकती है। खुद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसके संकेत दिए हैं। सीएम ने कहा है कि 1 दिसंबर को जश्न की तैयारी कीजिए। पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के बाद राज्य की फडणवीस सरकार ने ऐसे संकेत दिए हैं।
दरअसल, प्रदेश के पिछड़ा वर्ग आयोग ने मराठा आरक्षण को लेकर अपनी रिपोर्ट गुरुवार को मुख्य सचिव को सौंप दी। उधर, अहमदनगर में एक रैली के दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा, ‘हमें अल्पसंख्यक आयोग से मराठा आरक्षण पर रिपोर्ट मिली है। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि 1 दिसंबर को जश्न मनाने के लिए तैयार रहें।’
फडणवीस ने दिए थे संकेत
बता दें कि इस साल जुलाई में राज्य में मराठा आरक्षण को लेकर विभिन्न जगहों पर आंदोलन हुए, जोकि कई जगह पर हिंसक भी हो गए थे। इसके बाद अगस्त में फडणवीस सरकार ने आरक्षण को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं के साथ मीटिंग हुई और मराठा समुदाय को कानूनी तरीके से आरक्षण देने के लिए एक संयुक्त बयान पर दस्तखत किए गए। राज्य सरकार मराठा आरक्षण के समर्थन में पूरी तरह से खड़ी है। हम इसे जल्द से जल्द करने के लिए जरूरी प्रक्रिया के हिसाब से चल रहे हैं।
25 जुलाई को मुंबई बंद के बाद हिंसा
फडणवीस ने कहा था, ‘हमें यह वास्‍तव में साबित करना होगा कि मराठा वास्‍तव में सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हुए हैं। उनकी असाधारण परिस्थितियों और पिछड़ेपन को देखते हुए मराठा लोगों को आरक्षण दिया जाना चाहिए।’ बता दें कि आजाद मैदान मराठा क्रांति मोर्चा ने आरक्षण के मुद्दे पर 25 जुलाई को मुंबई बंद का आह्वान किया था और इसके बाद नवी मुंबई में जमकर हिंसा हुई थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हमारी भागीदारी के बिना नहीं बनेगी केंद्र में सरकार – शिवपाल
Next Article हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिये प्रतिबद्ध है भारत: पीएम मोदी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्राइम वीडियो की आगामी सीरीज़ लुख्खे का ट्रेलर रिलीज़, रैप, क्राइम और स्टाइलिश एक्शन का अनोखा मेल
entertainment
April 30, 2026
जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक स्पष्ट नहींः कांग्रेस
national
April 30, 2026
रजनी की बारात’ का पहला पोस्टर रिलीज – उल्का गुप्ता का दमदार अंदाज़, लड़की खुद लेकर निकली अपनी बारात!
entertainment
April 30, 2026
बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?