सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 1 अप्रैल 2019 से सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

1 अप्रैल 2019 से सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य

Last updated: December 6, 2018 10:46 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:सरकार ने 1 अप्रैल 2019 से सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत अगले साल अप्रैल से देशभर में बिकने वाले वाहनों में यह प्लेट डीलर लगा कर देंगे। इससे कार, स्कूटर टैक्सी, कैब, ट्रक आदि वाहनों की ऑनलाइन ट्रैकिंग संभव होगी। इससे कैब में महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

सड़क परिवहन मंत्रालय ने 4 दिसंबर को 1 अप्रैल 2019 से सभी नए वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय मोटर वाहन नियम 50 के तहत हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने संबंधी मसौदा 10 अप्रैल 2018 को जनता के सुझाव के लिए जारी किया गया था। सरकार ने सभी सुझावों को मध्य नजर रखते हुए अब वाहनों में हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने के नियम 1 अप्रैल 2019 से लागू कर दिए हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि वाहन निर्माता अपने समस्त डीलरों को नंबर प्लेट उपलब्ध करवाएंगे और डीलर  वाहनों में इस प्लेट को लगाने के बाद ही शोरूम से बाहर निकालेंगे। इसके अलावा जरूरत के मुताबिक वाहन निर्माता अपनी पुरानी गाड़ियों के लिए भी डीलरों को नंबर प्लेट उपलब्ध कराएंगे।

दिल्ली में 60 फीसदी वाहनों में पुरानी प्लेट
परिवहन विशेषज्ञों का कहना है दिल्ली में चार साल से हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाई जा रही हैं अभी तक लगभग 2500000 कार, स्कूटर, मोटरसाइकिल में प्लेटे लगाई जा चुकी है। लेकिन 60 फीसदी वाहनों में पुरानी प्लेट लगी है। वहीं देश के दूसरे राज्यों में हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने का काम अभी शुरू नहीं हुआ है।

एक क्लिक पर वाहन की पूरी जानकारी
विदित हो कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट 2001 में लगाने का फैसला किया गया था। लेकिन कंपनियों ने इसको लेकर अदालत में चुनौती दी जिसके कारण या योजना फ्लॉप हो गई। परिवहन विशेषज्ञ अनिल छिकारा का कहना है कि वाहन निर्माता सिक्योरिटी प्लेट उपलब्ध करवाएंगे। इससे अब योजना के सफल होने की उम्मीद है। हाई सिक्योरिटी प्लेट से अपराध करने वालों की धरपकड़ आसान होगी। प्लेट की मदद से वाहन स्वामी की तमाम जानकारी एक क्लिक पर कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी।
ऐसे काम करेगा
हाई सिक्योरिटी प्लेट डायनेमिक होगी। इसमें जीपीएस आधारित एक चिप लगी होगी। इसकी मदद से पुलिस कंट्रोल रूम अथवा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कभी भी किसी भी गाड़ी को ट्रैक कर सकता है। डुप्लीकेट नंबर प्लेट बनने से रोकने के लिए इसमें लेजर मार्क और होलोग्राम जैसे सुरक्षा उपाय भी रखे गए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चीन में धमाका करने को तैयार ‘2.0’, 56,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी फिल्म
Next Article सैमसंग इंडिया का 2019 में 20 ऑनिक्स एलईडी तकनीक से लैश सिनेमा तैयार करने की योजना

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अविस्मरणीय रक्तदान शिविर
social
September 6, 2026
महाराष्ट्र में छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा : राहुल
national
September 6, 2026
‘मुसाफिर कैफे’ फेम पार्वती थिरुवोथु की वॉइस एक्टिंग में नई शुरुआत, मलयालम में करीना के किरदार को देंगी अपनी आवाज़
entertainment
September 6, 2026
प्यार में पड़ने की फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’
entertainment
September 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?