आगरा:दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग शुक ने बुधवार को ताजमहल का दीदार किया। वे सुबह करीब पौने 11 बजे विशेष विमान से एयरफोर्स स्टेशन पर उतरी।
उनकी अगवानी प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने की। इसके बाद वे सीधे ताजमहल देखने चली गईं। वहां उन्होंने करीब डेढ़ घंटा बताया। इस दौरान वे काफी देर तक ताजमहल को निहारती रहीं। उन्होंने ताजमहल को अविस्मरणीय स्मारक बताया।
दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला ने किया ताजमहल का दीदार
Leave a comment
Leave a comment