मुंबई:दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक्स बॉयफ्रैंड और गर्लफ्रैंड रह चुके हैं। दोनों का रिश्ता टूटने के बाद और काफी मनमुटाव के बावजूद दोनों ही स्टार्स ने अपना
प्रोफेशनल रिश्ता बड़ी ही खूबसूरती से संभाला है। दीपिका और रणबीर ब्रेकअप के बाद जहां अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं तो वहीं, आज भी एक दूसरे के साथ सार्वजनिक जगहों पर अच्छे दोस्तों की ही तरह मिलते हैं।
बीते दिनों दोनों को साथ में करण जौहर के साथ एक ‘ब्लॉकबस्टर’ फोटो में देखा गया था। जिसे खुद करण जौहर ने इसी कैप्शन के साथ शेयर किया था। इस
फोटो में रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह भी साथ में थे।
रणवीर सिंह और रणबीर कपूर भी एक दूसरे के अच्छे दोस्त है। इतना ही नहीं, दीपिका और रणबीर कपूर ने कुछ महीनों पहले डिजायनर मनीष मल्होत्रा के लिए
रैंप पर साथ में वॉक भी किया था। इसमें इन दोनों पर पूरी दुनिया की नजर थी। लेकिन दीपिका और रणबीर कपूर ने इस वॉक को बेहद ही ग्रेस और सम्मान के
साथ पूरा किया। इसके बाद कई महीनों तक दोनों के इस शो की चर्चाएं चलती रही थी।
अब जानकारी ये मिली है कि दोनों की ये बॉन्डिंग आगे भी बरकरार रहने वाली है। इन दोनों को जल्दी ही दर्शक एक बार फिर साथ में देख सकते हैं। लेकिन अगर
आप सोच रहे हैं कि ये दोनों किसी फिल्म के लिए हाथ मिला रहे हैं तो आप थोड़ा गलत हैं। ये दोनों फिलहाल फिल्म के लिए तो नहीं लेकिन एक मशहूर ब्रैंड के
लिए जरुर साथ काम करने वाले हैं।
हालांकि दीपिका इसके लिए शादी के बाद ही काम करेंगी। न्यूज पोर्ट्ल डीएनए की रिपोर्ट मानें तो सूत्र ने जानकारी दी है कि, ‘दीपिका के साथ इस ब्रैंड के लिए
काफी दिनों से बातचीत चल रही थी और इस डील को फाइनल करने से पहले ही जब उन्हें पता लगा कि रणबीर कपूर भी इसका हिस्सा होंगे तो वो काफी
उत्साहित थी।’ दीपिका के साथ ही रणबीर और उनके फैंस भी इस खबर को पढ़कर खुश ही होंगे।
दीपिका और रणबीर फिर साथ में देख सकते हैं

Leave a comment
Leave a comment