विरार। तेरापंथ किशोर मंडल व कन्या मंडल विरार द्वारा दीपावली पर्व के शुभ अवसर 1 दिन पूर्व सेवा कार्य का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत किशोर व कन्यामण्डल द्वारा की टीम विरार स्तिथ वृद्धाश्रम तथा न्यू होम आश्रम में बच्चों को बेड सीट ,मिठाइयां व चॉकलेट वितरित की गयी।
दिवाली के इस अवसर पर अपने बीच इन सदस्यो को देखकर सभी बहोत प्रस्सन हुए व किशोर कन्यामण्डल को ढेर सारा आशीर्वाद प्रदान किया।
इस कार्यक्रम को किशोर मंडल संयोजक मेहुल चोरडिया, सह संयोजक विनीत जैन , कन्यामण्डल संयोजिका भारती धाकड़ व सह संयोजिका शिखा मेहता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। तेयुप अध्यक्ष विजय धाकड़, मंत्री राजेश सोलंकी, महिला मंडल सहसंयोजिका साधना फुलफगर व किशोरमकण्डल कन्यामण्डल विरार की पूरी टीम की उपस्थिति रही। यह जानकारी हेमंत धाकड़ ने दी।
विरार तेरापंथ किशोर-कन्यामण्डल का सेवा कार्य
Leave a comment
Leave a comment