मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को 5138 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई वहीं इस बीमारी से 158 और मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64 लाख 06 हजार 345 हो गया जबकि मृतकों की संख्या एक लाख 35 हजार 413 हो गयी है। वहीं मुंबई में बुधवार को 24 घंटे में 283 मरीज मिले तथा 297 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए जबकि 38703 टेस्ट किए। मुंबई में एक्टिव मरीजों की संख्या 2686 रही।