श्रीनगर:जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक शख्स को आज गिरफ्तार किया गया। आरोपी शख्स के बेटे ने घटना के बारे में पुलिस में शिकायत दी थी।
आरोपी के बेटे इम्तियाज अहमद भट ने पिता द्वारा बहन का दुष्कर्म करने की शिकायत कुंजेर पुलिस थाने में दर्ज कराई थी, इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
हालांकि पुलिस ने पीड़िता की उम्र का खुलासा नहीं किया। मीडिया को जानकारी देने वाले अधिकारी ने बताया कि लड़की बालिग है।
जम्मू-कश्मीर में बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment