मुंबई। प्रति वर्ष की भाति जीवन विज्ञान का राष्ट्रीय अधिवेशन गुरुदेव के सांनिध्य में सम्पन्न हुआ। अणुव्रत न्यास की गीत गायन प्रतियोगिताओ का सुन्दर आयोजन एवं अणुव्रत जीवन विज्ञान अधिवेशन में मुंबई के लगभग 15 सदस्यों ने भाग लिया गीतगयान प्रतियोगिता में मुंबई को दो पुरस्कार मिले। जुनियर एकल में प्रथम स्थान आर्य गुरुकुल , कल्याण एवं सीनियर एकल में तृतीय स्थान बिरला स्कूल कल्याण को पुरे भारत वर्ष में मिला। मुंबई संयोजक प्रीतम हिरण ने सभी को बधाई दी। लगभग 24 बच्चो ने सहभागिता दर्ज करायी। मुंबई गीत गायन सहसंयोजक राकेश कोठारी , अशोक हिरण, सुरेन्द्र बैद व कल्पना बैद टीम के साथ उपस्थित थे।
श्री तुलसी महाप्रज्ञ फॉउण्डेशन के सहयोग से मुंबई में जीवन विज्ञान गतिमान है। अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी , का समय समय पर सहयोग मिलता है। मुंबई टीम को गुरुदेव की सेवा करने का मौका मिला एवं मुंबई संयोजक प्रीतम हिरण ने मुंबई की गतिविधियों को विस्तार से बताया। प्रशिक्षका भारती आचार्य, उषा जैन प्रशिक्षक ज्ञान भंडारी, ने सभी गतिविधियों को संकलित कर प्रतिवेदन बनया। जिसको गुरुदेव को समर्पित किया गया। सेमिनार के प्रथम चरण में मुंबई को मौका मिला एवं विस्तार से गतिविधियों को बताते हुये। संशोधन एवं भविष्य में कार्यो को संपादित करने पर विचार विमर्श किया गया। मुंबई सहसंयोजक जयचंद सांखला ने गुरुदेव को मुंबई के कांदिवली को दोनों सफलतम चातुर्मास उग्र विहारी तपोमूर्ति कमल मुनि एवं साधू वृन्द एवं शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी एवं साध्वी वृन्द की नई नई कार्यशालाओं के बारे में बताया। प्रोजेक्ट संयोजक राजेन्द्र सिंघवी ने भी सुन्दर सुझाव दिये। वित्त संयोजक सुनील संचेती , चन्द्रेश मादरेचा एवं कई कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही। पूर्व अध्यक्ष ख्याली लाल तातेड़ ने कहा सभी युवाओ के कार्य की सराहना की। मुंबई से संजीव नायक गुरुदेव के दर्शनार्थ पधारे। मुंबई जीवन विज्ञान ने स्वागत करते हुये। केंद्रीय संगठन संयोजक प्यार मेहता, लादूलाल श्री श्री माल , अमृत खाटेड़ , कर्मठ कार्यकर्ता शिक्षण मंडल अर्जुन सिंघवी, केवल मांडोत एवं अणुव्रत न्यास के ट्रस्टी सम्पत नाहटा के साथ मुंबई संयोजक , सहसंयोजक , प्रोजेक्ट संयोजक सभी ने गुरुदेव की सेवा की। अधिवेशन कई उपलब्धियों से भरा एवं ऐतिहासिक रहा। पर्यवेक्षक मुनि योगेश कुमार जी ने प्रतिवेदन की सराहना की एवं कई समाधान दिये। विशेष जोर प्रशिक्षक , प्रशिक्षाओ को तैयार करने को कहा।
अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी मुंबई की अधिवेशन यात्रा सम्पन्न
Leave a comment
Leave a comment