मुंबई:आज पूरे देश मे करवाचौथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार महिलाओं के लिए सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए सारा दिन व्रत रखकर शाम को चांद को अर्घ्य देकर ही अन्न जल ग्रहण करती हैं। लेकिन इस परंपरा को तोड़ते हुए अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए व्रत रखा है और उनकी लंबी उम्र की कामना की है। अभिषेक बच्चन का यह निर्णय सभी पतियों के लिए कायम एक मिसाल है।
बता दें कि बॉलीवुड में हमेशा से करनवाचौथ का क्रेज रहा है। बॉलीवुड के स्टार के बीच में यह त्योहार काफी ज्यादा पॉपुलर है। बच्चन फेमिली में भी इसे पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। बहू ऐश्वर्या राय भी अपने पति अभिषेक बच्चन की लंबी उम्र के लिए इस दिन फास्ट रखती हैं। लेकिन इस बार ऐश्वर्या का साथ देने के लिए अभिषेक सामने आए हैं।
अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं यह आपको उनके हाल ही में किए गए ट्वीट से पता चल रहा है। अभिषेक बच्चन ने लिखा है, गुड लक लेडीज… और जिम्मेदार पतियों को भी अपनी पत्नियों के साथ व्रत रखना चाहिए! मैं रखता हूं!! अभिषेक के इस ट्वीट को देख कर उनके फैंस काफी सरप्राइज और खुश हैं।
जहां आम लोग इसे बड़े धूम धाम से मना रहे हैं वही बॉलीवुड सितारे भी कुछ कम नही है। कई एक्ट्रेसस ने अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। जिसमे से ऐश्वर्या राय बच्चन भी एक हैं। ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन के लिए हमेशा व्रत रखती हैं।
वहीं अभिषेक के फिल्मो की बात कि जाए तो जब से उनकी फिल्म मनमर्जियां बड़े पर्दे पर आई तबसे वह सुर्खियों मे हैं। इस फिल्म मे उनके अभिनय को खूब सराहना मिली। इस फिल्म मे उनके साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू और एक्टर विकी कौशल हैं
करवा चौथ के दिन अभिषेक बच्चन ने कायम की नई मिसाल
Leave a comment
Leave a comment