गया:शीर्ष माओवादी कमांडर राम स्वरूप यादव को गया जिले से गिरफ्तार किया गया है। मध्य जोन के जोनल कमांडर राम स्वरूप बिहार और झारखंड में करीब 50 से ज्यादा मामलों में वांछित था।
रामस्वरूप की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। उसके ऊपर झारखंड पुलिस ने 10 लाख रूपये का ईनाम रखा था जब बिहार पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख के ईनाम की घोषणा की थी।
जाहिर है, रामस्वरूप के शिकंजे में आने के बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने अब चैन से सांस ली होगी।
10 लाख का ईनामी माओवादी राम स्वरूप यादव गया से गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment