नेरुल। अर्हम् ग्रुप नेरूल द्वारा डांडिया नाईट 2018 का आयोजन वेलकम हॉल में किया गया था, देर रात तक चले डांडिया नाईट में बड़ी संख्या में लोग पहुँचे थे, भिन्न भिन्न गानों पर सब ने बहुत उत्साह एवं उमंग से भाग लिया, बच्चों से ले कर बुजुर्ग तक सबका उत्साह देखते बन रहा था एवं सभी ने दिल खोलकर रात्रि 12 बजे तक गरबा नृत्य किया।
डांडिया नाईट 2018 में सकल जैन समाज की सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल करने में अर्हम् ग्रुप नेरूल की पूरी टीम प्रवीण चण्डालिया, देवेंद्र बोहरा, आनंद सोनी, प्रकाश बोहरा, महेंद्र मादरेचा, दिलीप सिंघवी, धनराज सोनी, मुकेश बोहरा, राजेश सामोता, महेंद्र मेहता, सतीश बाफना, विजय चण्डालिया, संजय श्रीश्रीमाल, सुरेश छाजेड़, भरत कोठारी, गौतम हिरण, पंकज बोहरा, जतन इंटोदिया, अमित धाकड़, मनोज बड़ाला, राजीव हिरण, ललित सोनी सबने तन मन धन से सराहनीय सहयोग किया।
सभी विजेताओं एवं लकी ड्रा विनर को पुरस्कृत किया गया, जिसमे बेस्ट डांस में पायल संचेती, रवीना बाफना, मुदित कोठारी, विवेक धोका, इशिता सोनी, नमीत धाकड़, वंशिका लोढा, बेस्ट ड्रेस में लीला सिंघवी, मोनिका गुंदेचा, हर्षिल कोठारी, दियान सिंघवी एवं बेस्ट ग्रुप में गोगल ग्रुप (मनीषा चण्डालिया, आशा सोनी, निकिता सिंघवी, वैदेही पगारिया, प्रियंका सिंघवी, शीतल धोका, मोनिका सिंघवी, इशिता सोनी) को चुना गया। यह जानकारी अर्हम् ग्रुप नेरुल के संस्थापक प्रवीण चण्डालिया ने दी।
अर्हम् ग्रुप नेरूल डांडिया नाईट 2018 में झूम उठा नेरूल।
Leave a comment
Leave a comment