नई दिल्ली:बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। रावण दहन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे।लवकुश रामलीला में पीएम मोदी ने तीर छोड़ा और यहां बुराई के प्रतीक रावण का दहन हुआ। परंपरा के मुताबिक पीएम मोदी ने भगवाव श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और पवन पुत्र हनुमान की आरती की इसके बाद रावण के पुतले पर प्रतीकात्मक तीर मारा।
पीएम के दशहरा पर्व में शामिल होने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी के साथ पैरामिलिट्री और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं। पीएम मोदी ने विजयदशमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व दशहरा इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में ही मना रहे हैं। उन्होंने लालकिला में आयोजित रामलीला में प्रतीकात्मक तीर छोड़कर रावण का वध किया। यह तीसरा अवसर है जब पीएम मोदी विजयदशमी राष्ट्रीय राजधानी में मना रहे हैं। पिछले वर्ष व वर्ष 2014 में भी प्रधानमंत्री ने दशहरा दिल्ली में मनाया था।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए
दशहरे के मौके पर लाल किला मैदान में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत काफी संख्या में मंत्री, राजनेता, विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने लाल किला मैदान व आसपास सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। सीसीटीवी कैमरों से मेला परिसर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान लाल किला आसपास लोगों की भारी भीड़ जुटेगी। इसे देखते हुए आसपास मार्ग डायवर्जन लागू किया गया है। साथ ही यहां पर भारी पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।
बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रधानमंत्री मोदी ने छोड़ा तीर, धू-धू कर जला रावण का पुतला
Leave a comment
Leave a comment