मुंबई:प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की चर्चाएं लंबे वक्त से चल रही हैं, लेकिन शादी कब होगी इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं हैं। कुछ दिन पहले प्रियंका और निक अपने करीबी दोस्तों से मिलने जोधपुर पहुंचे थे, लेकिन कहा गया कि वे अपनी शादी के लिए लोकेशन देखने और बाकी अरेंजमेंट करने जोधपुर गए थे, लेकिन अब प्रियंका और निक जोनसकी शादी की तारीख कन्फर्म हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के हिसाब से प्रियंका और निक की शादी की डेट कन्फर्म हो गई है। प्रियंका और निक की शादी जोधपुर में होगी और यह फंक्शन 30 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि यह एक पैलेस वेडिंग होगी। निक जोनस शादी की तैयारियों के लिए बीते दिनों भारत आए थे और प्रियंका के साथ लोकेशन फाइनल करने जोधपुर गए थे। प्रियंका और निक ने अपनी शादी की तैयारी खुद ही संभालने का फैसला किया है और छोटी से छोटी हर डीटेल वही देखने वाले हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस साल 18 अगस्त को सगाई की थी। दोनों की मुलाकात पिछले साल मेट गाला इवेंट में हुई थी और तभी से दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए।
2 दिसंबर को होगी प्रियंका और निक की शादी
Leave a comment
Leave a comment