पंकज श्रीवास्तव।।
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नये पुलिस (भवन) मुख्यालय का उद्धाटन किया। इस भवन का नाम देश के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल के नाम पर रखा गया है। लगभग 305 करोड़ की लागत से बना ये पुलिस भवन 53504 स्क्वॉयर मीटर में फैला है। सात मंजिले इस भवन के ऊपरी तल्ले पर हैलीपैड है। इस भवन को बिहार पुलिस की जरुर को 100 साल आगे तक की सोच कर बनाया गया है। पूरी तरह हाईटेक ये भवन जहाँ खुद 9 रियेक्टर स्केल तक के भूकंप के झटके को सह लेने की क्षमता रखता है वही बिहार में आई किसी भी आपदा के वक्त विधि व्यवस्था को नियंत्रण करने में पूरी तरह सक्षम भी होगी। अगर पूरे बिहार में किसी कारण बिजली गोल हो जाय तो उस परिस्थित में भी यहाँ 10 दिनों का पावर बैक-अप मिल सकता है। इसके लिए इसे सौर ऊर्जा से लैस किया गया है। खुद का वाटर ट्रीटमेट प्लांट और ग्रीन ऐरिया है। सबसे बड़ी बात यहाँ पुलिस विभाग के सभी रैंक के अधिकारियों के लिए अगल- अलग (आँफिस) कमरे होगे। नतीजा पूरे राज्य की कानून-व्यवस्था को एक जगह से मॉनीटरिंग की जा सकती है। इसके अलवा इसमें कई अनुभाग बनाये गये हैं। बताते चलें इसके पूर्व बिहार पुलिस मुख्यालय पुराना सचिवालय में वर्ष 1917 से चल रहा था। वैसे इस जगह पर पहले पुलिस विभाग का वायरलेस भवन हुआ करता था।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया हाईटेक बिहार पुलिस भवन का उद्धाटन
Leave a comment
Leave a comment