ठाणे: तेरापंथ युवक परिषद एवं महिला मण्डल तारीख 07 अक्टूबर रविवार को सुबह 9.30 बजे कालबादेवी मे आचार्य श्री तुलसी सभागृह मे पहुंचे। वहां पर मुंबई स्तरीय बारह व्रत दीक्षा एवं व्यक्तितव विकास कार्यशाला आचार्य श्री महाश्रमणजी की प्रबुद्ध शिष्या साध्वी श्री अणीमाश्रीजी,साध्वी श्री मंगलपरज्ञा जी आदि ठाणा 6 के सानिध्य मे हुई। उसमे दर्शन व कार्यशाला का लाभ लेकर तेरापंथ भवन कांदीवली पहुंचे। कानंदीवली मे उग्र विहारी तपोमुनी कमल कुमारजी स्वामी एवं सहवर्ती संतो के दर्शन व सेवा की। निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल ओस्तवाल एवं वर्तमान अध्यक्ष प्रवीण डांगी ने कमलकुमार जी स्वामी को ठाणे मे आगम मुनि श्री महेंद्रकुमार जी के सुखद स्वास्थय के बारे मे बताया। ओर सभी सहवर्ती संतो के बारे मे बताया कि सभी विद्वान संत ज्ञान व ध्यान की गंगा बहा रहे हे। सभी ठाणे एवं अन्यत्र श्रेत्र भी पुरा-पुरा लाभ ले रहे हे।तत्पश्चात साध्वी श्री सोमलताजी एवं सहवर्ती साध्वी श्रीजी के दर्शन व सेवा की।महिला मण्डल की संयोजीका प्रिया मुथा ने साध्वी श्री को ठाणे मे चल रही धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों के बारे मे बताया। तत्पश्चात सभी धर्म प्रेमी भाई एवं बहीने ठाणे के तेरापंथ भवन माजीवाडा पहुंचे। आगम मुनि श्री महेंद्र कुमारजी एवं सहवर्ती संतो के दर्शन किये। जागृत मुनि एवं अभीजीत मुनि ने दर्शन यात्रा की सफलता बतायी।जागृत मुनि ने कहा कि जीवन मे संघर्ष बहुत जरुरी हे।बिना संघर्ष के सफलता असम्भव हे।
दर्शन यात्रा मे वरिष्ठ श्रावक पारसमलजी हिरण, रेवतमलजी बोथरा, चन्दनमल जी बोहरा। एवं बाबुलाल बाफना, मुकेश डांगी,महेंद्र बाफना,केशरीमल बोहरा,अभीजीत बोथरा। एवं महिला मण्डल से ललिता सोनी,मीना पी ओस्तवाल,मीना एस ओस्तवाल,सुशीला हिरण,इन्द्रा बाबेल ,कमलाबाई बाफना,सीमा हिंगड, वन्दना कोठारी, सरीता डांगी, ममता बोथरा, उषा बोथरा,भारती डांगी, ममता डांगी,शान्ता बाफना,भावना चोरड़िया,मन्जू बेताला,कुसुम बेताला एवं ज्ञानशाला के 12 बच्चों एवं बचीयो की उपस्थिति रही। यह जानकरी मंत्री कमलेश चोरडिया ने दी।
तेरापंथ युवक परिषद ठाणे सेन्ट्रल (लोकमान्य नगर) ने किए मुंबई में चारीत्र आत्माओ के दर्शन
Leave a comment
Leave a comment