मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल और कन्यामंडल के तत्वाधान में तेरापंथ महिला मुंबई के निर्देशानुसार तेरापंथ कन्या मंडल- मुंबई द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें -अक्टूबर महीने की नारिलोक प्रथम चरण – निबंध प्रतियोगिता, GYANवृक्ष, विचार क़लम और शब्द- गुरु के प्रति समर्पण भावों से करे श्रद्धा अर्पण आदि के अंतर्गत निबंध लेखन में कन्याओं ने बड़े ही सुंदर रूप से अपनी लेखिका प्रस्तुत की और अपने विचारों को शब्दों पिरोकर डिजिटली प्रस्तुति दी। इन प्रतियोगिताओं में संयति लोढ़ा मुंबई (चेम्बूर) ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा बेस्ट ट्रू स्टोरी के लिए प्रेक्षा बड़ाला (डोम्बिवली) तथा बेस्ट डिजिटल प्रजेंटेशन के लिए कनिशा सिंघवी ( बांद्रा ) को सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक जज थे मुंबई महिला मंडल प्रचार प्रसार मंत्री अलकाजी मेहता।
दूसरा चरण- वादविवाद प्रतियोगिता TUG OF WORDS – Screamless Debate Challenge (ऑनलाईन एजुकेशन के फायदे और नुकसान)। इस विषय पर विचारों को सिलसिलेवार शब्दों में कन्याओं द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुभ शुरूआत हुई गुरुदेव के मंगल पाठ से। दहिसर कन्यामंडल द्वारा हुआ मंगलाचरण। स्वागत भाषण एवं आभार ज्ञापन मुंबई कन्यामंडल प्रभारी संगीताजी चपलोत ने किया। मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती भाग्यश्रीजी कच्छारा ने अपने विचार रखें एवं सभी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धक किया।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल महामंत्री तरुणाजी बोहरा ने अपने शब्दों से सभी का हौसला बढ़ाया। मुंबई कन्यामंडल ने इस प्रतियोगिता का आयोजन डिजिटल प्रारूप में किया। मुंबई के सारे क्षेत्रों की कन्याओं, महिला मंडल, ज्ञानशाला आदि ने ज़ूम व फ़ेस्बुक के माध्यम से कमेंट्स कर सभी टीमों का उत्साह वर्धन किया। मुंबई कन्यामंडल सहप्रभारी जूलीजी मेहता ने निर्णायकगणो की भूमिका प्रस्तुत की। डॉक्टर रत्नाजी कोठारी एवं शैलेजाजी गिरिशंकर इस प्रतियोगिता के निर्णायक जज थे। प्रतियोगिता के तीन राउंड रखे गए थे। इस प्रकार तीनो राउंड को समाप्त कर विजेता टीम बनी सांताक्रूज़ कन्यामंडल। मुंबई महिला मण्डल मंत्री स्वीटी जी लोढ़ा, पदाधिकारी बहने, प्रभारी सभी ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। संचालन किया -मुंबई कन्यामंडल संयोजिका ध्रुवि मादरेचा एवं ज़िनल बडाला ने किया।
मुंबई कन्यामंडल सहसंयोजिका हिनल बाफ़ना ने भी अपनी भूमिका रखी। कन्याओं की उपस्थिति 360 रही। अलका जी मेहता , श्रेया चपलोत , महिमा सिंघवी , प्रेक्षा संचेती , अंजली इंटोदिया का सहयोग रहा।
तेरापंथ कन्यामण्डल मुंबई द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Leave a comment
Leave a comment