वसई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में मुंबई महिला मंडल के तत्वावधान मे स्व से शिखर तक का छठा चरण National Safety Week होगी वायरस पर जीत कार्यशाला का आयोजन विरार – वसई महिला मंडल द्वारा संयुक्त रुप से ज़ूम मीटिंग के माध्यम से 27 अक्टूबर को किया गया। कार्यशाला की शुरुआत TMM Mumbai की कार्य समिति की सदस्या श्रीमती किरण प्रभा जी हिंगड ने महामंत्रोच्चार द्वारा की। मंगलाचरण विरार महिला मंडल संयोजिका श्रीमती हेमा जी चोरड़िया ने किया। सभी का स्वागत वसई महिला मंडल संयोजिका श्रीमती अनिता जी बाफ़ना ने किया।
मुनि श्री सुव्रत जी ठाणा 3 विरार और समणी जी ज्योति प्रज्ञा जी ठाणा 2 वसई के मंगल उद्बोधन वीडियो द्वारा लाभ मिला। कार्यशाला में गरिमामय उपस्थिती अखिल भारतीय तेरापन्थ महिला मंडल महामंत्री श्रीमती तरुणा जी बोहरा की रही साथ ही उन्होंने अपने विचार रखे। सम्मानिय अतिथि तेरापंथ महिला मंडल मुंबई की अध्यक्षा श्रीमती भाग्यश्री जी का कच्छारा और मंत्री श्रीमती जी स्वीटी जी लोढा व सहमंत्री श्रीमती गीतांजली जी बोथरा की उपस्थिति रही। कार्यशाला के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. निर्मल जी हिंगड व उनके साथ डॉक्टर पूजा भी जोठा ने कोविड-19 से जुड़ी छोटी-छोटी सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया और हमेशा सोशल डिस्टेंसिंग और चेहरे पर मास्क का प्रयोग करना चाहिए व एटिकेटस की जानकारी दी।
वसई महिला मंडल सह संयोजिका श्रीमती सुनीता जी सिंघवी द्वारा प्रस्तुत की गई जिज्ञासाओ का समाधान डॉक्टर निर्मल जी द्वारा हुआ। आभार ज्ञापन विरार सह संयोजिका श्रीमती भावना जी छाजेड़ ने किया। जूम एप द्वारा कार्यशाला का आयोजन श्रीमती ज्योति जी डांगी द्वारा किया गया। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष श्रीमान तेज राज जी हिरण वसई नालासोपारा विरार अनुव्रत समिति के संयोजक श्रीमान रमेश जी हिंगड ने अपने विचार व्यक्त किए। कुशल संचालन श्रीमती जयश्री जी हिंगड़ ने किया। इस कार्यशाला को सफल बनाने में विरार–वसई के लगभग 50 सदस्यों की सराहनीय उपस्थिती रही।
वसई-विरार महिला मंडल ने किया ‘होगी वायरस पर जीत कार्यशाला’ का आयोजन

Leave a comment
Leave a comment