एरोली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में मुंबई महिला मंडल के अंतर्गत स्व से शिखर तक का छठा चरण “होगी वायरस पर जीत” कार्यशाला का आयोजन एरोली महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से zoom के माध्यम से 28 अक्टूबर 2020 को किया गया कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र हिना जी बाफना द्वारा की मंगलाचरण वीडियो के माध्यम से महिला मंडल द्वारा किया गया। सभी का स्वागत एरोली महिला मंडल संयोजिका संगीता बोहरा ने किया कार्यशाला में मुख्य अतिथि डॉ माधुरी जी कोठारी विशेष अतिथि ABTMM महामंत्री श्रीमती तरुणा जी बोहरा, TMM मुंबई अध्यक्षा श्रीमती भाग्यश्री जी कच्छारा, TMM मुंबई सहमंत्री श्रीमती गीतांजलि जी बोथरा, तेरापंथी सभा एरोली अध्यक्ष श्रीमान छोगालाल जी सोनी, TYP अध्यक्ष श्रीमान धीरज जी बोहरा की गरिमामय उपस्थिति रही। अपने प्रेरणादायक शब्दों से सभी को प्रेरित किया हेमाजी कोठारी ने डॉ. माधुरी जी कोठारी का परिचय दिया।
डॉ माधुरी जी ने कोविड और कई वायरस के बारे में छोटी-छोटी सावधानी के बारे में विस्तार में समझाया। सोशल डिस्टेंसिंग और चेहरे पर मार्क्स का प्रयोग किस तरह करना सभी का हौसला बढ़ाते हुए वर्तमान स्थिति में किस तरह से रहना है यह सभी जानकारी विस्तार में दी एरोली संयोजिका ने। सभी की तरफ से डॉ माधुरी जी का सम्मान शब्दों से किया कार्यक्रम को सफल बनाने में ऐरोली की सभी संघीय संस्थाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम लगभग 2 घंटे तक चला एवं लगभग से 35 से 40 सदस्यों ने भाग लिया। अंत में तेरापंथ महिला मंडल ऐरोली की सह संयोजिका रेखाजी दुग्गड द्वारा आगामी कार्यक्रम की सूचना दी गई एवं आभार ज्ञापन किया गया।
एरोली में ‘स्व से शिखर तक’ का छठा चरण “होगी वायरस पर जीत” कार्यशाला का आयोजन

Leave a comment
Leave a comment