मुंबई:लॉकडाउन के बाद मार्च से बंद चल रही देश की पहली मुंबई, मोनो रेल सेवा तकरीबन 6 महीने बाद रविवार आज 18 अक्टूबर से फिर से शुरू हो रही है। फिलहाल, यह केवल चेंबूर-वडाला-जैकब सर्कल ट्रैक पर चलेगी। इसे फिर से शुरू करने से पहले सरकार ने कोविड-19 को देखते हुए एक एसओपी जारी की है। यात्रियों के लिए ‘नो मास्क-नो एंट्री’का स्लोगन दिया गया है।
मोनो रेल में यात्रा के लिए जारी की गई गाइडलाइन
- बिना मास्क के यात्रियों की मोनो रेल में एंट्री नहीं होगी। ट्रेन के अन्दर भी सभी यात्रियों को दो गज की दूरी नियम को मानना होगा।
- टिकट लेने वाले यात्रियों को अपने मोबाइल पर इंस्टाॅल आरोग्य सेतु पर ग्रीन का सिग्नल दिखाना होगा।
- हर यात्री को ट्रेन में एक सीट छोड़कर बैठना होगा।
- प्लास्टिक टोकन, पेपर टिकट जारी नहीं किया जाएगा। उनके मोबाइल फोन पर डिजिटल टिकट जारी किया जाएगा।
- प्रवेश द्वार पर हर यात्री की स्क्रीनिंग की जाएगी।