मुंबई। युग नवीनीकरण का सिंचन संस्कृति का जिसमें मुहूर्त, पंचाग व बीजमंत्रो के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र मुंबई महिलामंडल के पुर्वाध्यक्ष श्रीमती मंजुजी छाजेड़ ने किया। मंगलमय वातावरण को मंगलमय बनाया मुंबई कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अनिताजी सियाल ने सुमधुर स्वरों से मंगल संगान किया।
तत्पश्चात् मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती भाग्यश्री जी कच्छारा ने स्वागत के स्वर में सभी जुम संभागी परिवार एवं मुख्य वक्ता का हर्षित मन से स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता साधक जीवन प्रचारक एवं मोटिवेटर श्री दिलीपजी सरावगी का परिचय मुंबई महिला मंडल के कोषाध्यक्ष श्रीमती चंदाजी कोठारी ने प्रस्तुत किया। सम्माननीय श्री दिलीपजी सरावगी ने सहज सरल शब्दों में मुहूर्त पंचाग व बीज मंत्रो की साधना के बारे में संक्षिप्त रूप में गहराई से अवगत कराया। मंत्रो के प्रभाव से हमारा आभामंडल ऊर्जामय शक्तिमय बनता है। मंत्र की साधना से एक सुरक्षा आवरण एक कवच बना सकते है जिससे बाहरी दुष्प्रभावित शक्तियाँ प्रवेश नही कर सकती है एवं अशुभ को भी शुभ में परिवर्तित कर सकते है।इस प्रकार बहुत ही सुंदर तरीके जानकारी प्रदान की एवं सभी जिज्ञासुओ का भी समाधान किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुनिताजी सुतरिया जुम होस्ट इ मिडीया प्रभारी श्रीमती अलकाजी मेहता व आभार ज्ञापन कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुमन जी मेहता ने किया।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति अभातेममं राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती तरुणाजी बोहरा विमलाजी नाहटा कांताजी तातेड जयश्रीजी बड़ाला मुंबई महिला मंडल मंत्री स्वीटी जी लोढ़ा सहमंत्री सरोज सिघंवी एवं मार्गदर्शक परामर्शक बहनें सभी क्षैत्र से संभागी संयोजिका सहसंयोजिका बहनें एवं 300बहनों की विशेष उपस्थिति जुम एवं फ़ेसबुक पर रही। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतम रहा।
तेरांपथ महिला मंडल मुंबई ने किया वेबिनार का आयोजन

Leave a comment
Leave a comment