तुलसी को न सिर्फ पवित्र माना जाता है, बल्कि इसमें ढेरों स्वास्थ्यवर्धक गुण भी हैं। आयुर्वेद में इसके औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से बताया गया है। हीलिंग फूड्स किताब के मुताबिक तुलसी में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो फ्री रैडिकल्स से शरीर की रक्षा करते हैं। तुलसी के पत्ते ताजे, सूखे हुए या पाउडर, हर रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं। मगर क्या आप तुलसी के पत्तों की चाय के गुणों के बारे में जानते हैं? आज हम आपको बता रहे हैं तुलसी की चाय पीने के 5 फायदों के बारे में
सांस संबंधी समस्याओं में आराम : तुलसी की चाय कफ, खांसी, जुकाम, अस्थमा या ब्रोनकाईटिस से राहत दिलाती है। इसमें इम्यूनोमॉड्यूलेटरी एंटीट्यूसिव और एक्सपेक्टोरेंट होते हैं जो कफ व बलगम से छुटकारा दिलाते हैं। इसमें खास ऑयल भी होते हैं जो जकड़न में भी आराम पहुंचाते हैं।
तनाव घटाने में मददगार : कई अध्ययनों में पता चला है कि तुलसी की चाय शरीर में कॉर्टिसोल हॉर्मोन का स्तर नियंत्रित करने में मदद करती है। इस हॉर्मोन को स्ट्रेस हॉर्मोन भी कहा जाता है। यह चिड़चिड़ापन समेत डिप्रेशन के कई लक्षणों को कम करने में भी असरदार हो सकती है।
ब्लड शुगर लेवल कम करे : नियमित रूप से तुलसी की चाय पीने पर शरीर में शुगर का स्तर चमत्कारिक रूप से कम हो जाता है। तुलसी हमारे शरीर की उपपचयी क्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने में सहायता करता है जिससे कार्बोहाइड्रेट और फैट ऊर्जा में परिवर्तित हो जाते हैं और शुगर का स्तर सामान्य रहता है।
मुंह और दांतो के लिए फायदेमंद : तुलसी में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो दांतों व मुंह के कीटाणुओं से लड़ते हैं और इनकी बीमारियों से रक्षा करते हैं। तुलसी की चाय माउथ फ्रेशनर का भी काम करती है और सांस की बदबू को दूर करती है। यह मुंह को अल्सर या जख्म से भी बचाती है।
आर्थराइटिस के मरीजों के लिए रामबाण : तुलसी की चाय आर्थराइटिस के मरीजों को चमत्कारिक रूप से आराम पहुंचाती है। इसमें मौजूद यूजिनॉल तत्व तुलसी के तेल में पाया जाता है। इसका एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण जोड़ों के लिए एक दर्द निवारक काम करता है।
ऐसे बनाएं तुलसी की चाय : तुलसी की चाय बनाना बेहद आसान है। एक पैन में एक कप पानी डालें और इसमें तुलसी के 2 से 4 पत्ते डालकर गैस पर चढ़ा दें। इसमें उबाल आने पर तुलसी का रंग और फ्लेवर दोनों पानी में आ जाएगा। तकरीबन 3 मिनट इसे कप में निकाल लें। आप चाहें तो इसे यूं ही पी सकते हैं, या इसमें एक चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा बनाते समय ही इसमें अदरक और इलायची भी डाल सकते हैं।
तनाव घटाने में मददगार है तुलसी की चाय

Leave a comment
Leave a comment