मुंबई। चेंबूर महिला मंडल में नारी लोक का अक्टूबर महीने का करणीय कार्य ‘नेशनल सेफ्टी वीक-होगी वायरस से जीत’ कार्यशाला ज़ूम पर आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र से की गई। स्वागत संयोजिका वनिता बाफना के द्वारा किया गया। सह संयोजिका लीना जी सिंघवी का सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन प्रेक्षा प्रशिक्षकऊषाजी कछारा द्वारा किया गया। उषा जी ने अच्छे से समझाया कि कोरोना महामारी में कैसे सेफ्टी रखी जाए, मास्क का प्रयोग कैसे किया जाए,सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताया, प्राणायाम एवं ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने की क्रिया कराई गई कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम, महा प्राण ध्वनि तथा दीर्घ विश्वास के बारे में बताया गया। अंत में 10 मिनट का प्रेक्षा ध्यान कराया गया। तथा वायरस से कैसे हो जीत उसकी जानकारी दी गई।
नारी लोग प्रश्नोत्तरी अक्टूबर माह का संकल्प अनुपूर्वी मैं ज्यादा से ज्यादा बहनों के नाम लिखवाए गए। कल से चालू होने वाली 25 बॉल प्रश्नोत्तरी की जानकारी दी गई। नारी लोक वाचन में आने वाली नवरात्रि के नवहानिक आध्यात्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम की जानकारी दी गई। भक्तांबर पद्य 41 से48 में बहनों ने नाम लिखवाए। कार्यक्रम में मुंबई कार्यकारिणी से कल्पना जी परमार कांता जी वडाला क्रांति जी सुराणा अंजू जी कोठारी की उपस्थिति रही। 45 बहनों की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष वनीता चंडालिया के द्वारा किया गया।
चेम्बूर महिला मंडल ने किया ‘नेशनल सेफ्टी वीक-होगी जीत’ कार्यशाला का आयोजन

Leave a comment
Leave a comment