पटना:बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव प्रबंधन व प्रचार समिति सहित छह समितियों को रविवार को मंजूरी दे दी। चुनाव प्रबंधन समिति के चेयरमैन रणदीप सिह सूरजेवाला को बनाया गया है। सुबोध कुमार को प्रचार समिति का कन्वेनर, पवन खेरा को मीडिया समन्वय समिति का चेयरमैन और प्रेमचन्द मिश्रा को संयोजक और ब्रजेश कुमार मुनन को जनसभा समिति का कन्वेनर बनाया गया है। बरुण चोपड़ा लीगल और डा. अशोक कुमार कार्यालय प्रबंधन समिति के मुखिया बनाये गये हैं।
चुनाव प्रबंधन समिति
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेनुगोपाल द्वारा जारी सूची के अनुसार समिति प्रमुखों के अलावा चुनाव प्रबंधन समिति में मोहन प्रकाश कन्वेनर और मीरा कुमार, सुबोधकांत सहाय, निखिल कुमार, तारीक अनवर, शत्रुघ्न सिन्हा, शकील अहमद, चन्दन बागची, अनिल शर्मा, संजय निरुपम, कीर्ति आजाद, शकलउज्जमा अंसारी और कैप्टन अजय यादव को सदस्य बनाया गया है।
मीडिया समिति
मीडिया समन्वय समिति में राजेश राठौर को सह संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा अजय कुमार पासवान, संतोष श्रीवास्तव, संजीव कुमार कर्मवीर, प्रमोद कुमार ओझा, हरखु झा, सरबत जहां फातमा, अजीम बारी, धनंजय मधु, रुपम यादव, प्रवीण कुशवाहा, आनंद माधव और शुभाषीश बर्द्धन पांडेय को सदस्य बनाया गया है।
प्रचार समिति
प्रचार समिति में जया मिश्रा को सह संयोजक, अंबुज किशोर झा, नागेन्द्र कुमार विकल, संतोष श्रीवास्तव, सत्येन्द्र सिंह, पंकज यादव, अजय यादव, असफार अहमद, राजेश कुमार सिन्हा, एनपी सिंह कुंदन, जयन्ती झा, विकास कुमार सिन्हा, और अनिता यादव को सदस्य बनाया गया है। जनसभा समिति में भी 13, लीगल कमेटी में आठ और कार्यालय प्रबंधन समिति में दस नेताओं को जगह मिली है।