डोम्बिवली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार मुम्बई महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल डोम्बिवली द्वारा आयोजित NATIONAL SAFETY WEEK- होगी वायरस पर जीत कार्यशाला का आयोजन किया गया।।
कार्यक्रम की शुरुवात उपासिका आदरणीय उर्मीला जी बड़ाला के नमस्कार महामंत्र एवम प्रज्ञा जी कच्छारा के के संकल्प गीत मंगलाचरण से हुई। संयोजिका मधु जी कोठारी ने सबका स्वागत किया। तेरापंथ महिला मंडल, मुम्बई के अध्यक्षा भाग्यश्रीजी कच्छारा एवं मंत्री स्वीटी जी लोढा ने अपने विचार रखे।
कन्या मंडल प्रभारी पिंकी जी परमार ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया। मुख्य वक्ता श्रीमती डॉक्टर शेरिल मनोचिकित्सक ने छोटी छोटी कहानी एवम प्रसंगो के माध्यम से हमे इस कार्यशाला को बहुत ही सरल तरीके से समजाया की हमे किस तरह अपने परिवार एवम स्वयं के लिए टाइम निकलना है और इस कोरोना महामारी पर सतर्क रहना है। अंत मे जिज्ञासा समाधान सेशन था जहाँ सभी ने डॉक्टर शेरिल जी सेअपने प्रश्न पूछे ।
कुशल संचालन सह सयोजीका रीना हिंगड़ आभार कोषाध्यक्ष रीना जी कोठारी ने किया। विशेष उपस्थिति मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्रीजी कच्छारा,मंत्री स्वीटी जी लोढ़ा, सह मंत्री सरोज जी सिंघवी,कार्यकारिणी सदस्य सुधा जी सियाल,कन्या मंडल सह प्रभारी जुली जी मेहता डोम्बिवली कन्या मंडल प्रभारी पिंकी जी परमार,सह प्रभारी ममता जी कच्छारा, सह सयोजीका रिम्पल सिंगवी की रही। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु 50 बहनों की सहरानीय उपस्थिति रही।
डोम्बिवली में “नेशनल सेफ्टी वीक – होगी वायरस पर जीत” कार्यशाला का आयोजन

Leave a comment
Leave a comment