लखनऊ:समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने अपने मोर्चे का संगठन मूल सपा की तर्ज पर करना शुरू किया है। उन्होंने भी मोर्चे के युवा संगठन के तौर पर लोहिया वाहिनी, युवजन सभा व छात्रसभा का गठन कर दिया है।
असल में जब मुलायम सिंह यादव ने सपा को मजबूत करने के लिए संगठन का विस्तार किया था तो उन्होंने चार युवा संगठन बनाए। इस काम में उस वक्त शिवपाल ने अहम भूमिका निभाई। इन संगठनों की अहमियत देखते हुए अब समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के संगठन का विस्तार हो रहा है
लोहिया वाहिनी व युवजन सभा के पदाधिकारी तय
शिवपाल ने समाजवादी सेक्युलर लोहिया वाहिनी के लिए नितिन कोहली को अध्यक्ष, आशुतोष त्रिपाठी को उपाध्यक्ष बनाया है। भरत यादव महासचिव बनाया है। इसी तरह समाजवादी सेक्युलर युवजन सभा का विजय यादव को अध्यक्ष, दिनेश यादव को महामंत्री बनाया है। लोकेश भाटी सेक्युलर मोर्चा छात्र सभा के अध्यक्ष होंगे। अनिल वर्मा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष होंगे।
इसके आलावा शिवपाल ने 21 जिला महानगर अध्यक्ष भी घोषित किए हैं। इसमें मेरठ महानगर में अलीम अलवी, लखनऊ में रंजीत यादव व कानपुर देहात में राजेश सिंह कुशवाहा आदि को के नाम घोषित किए हैं।
शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चे के लिए बनाई रणनीति
Leave a comment
Leave a comment