नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 24वां शतक पूरा किया। शानदार फॉर्म में चल रहे विराट ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की अच्छी खासी क्लास लगाई और मैदान के हर कोने में शॉट खेले।
विराट ने अपनी इस पारी में 7 चौके लगाए। वैसे विराट अब तक अपने करियर में 71 टेस्ट में करीब 54 की औसत से 6150 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने 24 शतक और 19 अर्धशतक लगाए। टेस्ट क्रिकेट में विराट ने 6 दोहरे शतक भी लगाए हैं।
विराट ने इस पारी में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट ने भारत में अपने टेस्ट क्रिकेट के 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं। भारत में विराट की 33 टेस्ट मैचों में औसत 65 से ज्यादा की है। अपने घरेलू जमीन पर विराट ने 11 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। विराट के नाम अपने देश में 5 दोहरे शतक भी है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 243 रन है, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।
भारत में सबसे तेज 3000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है, उन्होंने 53वीं पारी में ये आंकड़ा पार किया, चेतेश्वर पुजारा भी इतनी ही पारियों में ये कारनामा कर चुके हैं। इसके बाद सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है, जिन्होंने 55 पारियों में भारत में 3000 रन पूरे किए थे।
कोहली ने टेस्ट कैरियर का 24वां शतक पूरा किया

Leave a comment
Leave a comment