मुंबई। दिवंगत ऐक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का आज सुबह 1 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर की जानकारी सबसे पहले बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रवीना टंडन और बिज़नसमैन सुहेल सेठ ने ट्विटर पर शोक संदेश के साथ दी है।
बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से लगातार खराब चल रही थी और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। कृष्णा राज कपूर ने 1946 में राज कपूर से शादी रचाई थी और उनके पांच बच्चे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रितु नंदा और रिमी जैन हैं। इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही लोग कपूर फैमिली के घर शोक व्यक्त करने पहुंचने लगे हैं और ट्विटर पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन

Leave a comment
Leave a comment