ठाणे। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा (जैन समाज) ठाणे द्वारा जैन समाज के आने वाले महापर्व पर्युषण पर्व पर जैन मंदिर, भवन, उपाश्रय आदि को सीमित समय के लिए खोलने की अनुमति दिलवाने हेतु भाजपा ठाणे शहर अध्यक्ष एवं आमदार निरंजन डावखरे को पत्र देकर निवेदन किया।
इस अवसर पर श्री संदीप लेले नगर सेवक एवं सचिव भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश कमेटी भी उपस्थिति थे। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जैन समाज ठाणे जिला प्रमुख दिनेश शाह, सहप्रमुख हितेश जैन, उपाध्यक्ष पंकज लुनिया, महासचिव विकास आच्छा समिलित थे।
पर्युषण पर्व पर जैन धर्म स्थल खोलने की अनुमति देने की मांग
Leave a comment
Leave a comment