मुंबई:शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज बीएसई 111.81 अंक ऊपर और निफ्टी 37.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। आज दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई 304.39 अंक तक और निफ्टी 75.5 पॉइंट तक नीचे गिर गया।
कारोबार के अंत में बीएसई 129.18 अंक या 0.34% नीचे 37,606.89 पर और निफ्टी 28.70 पॉइंट या 0.26% नीचे 11,073.45 पर बंद हुआ। आद लौरस लैब्स लिमिटेड के शेयर में 19% का उछाल रहा। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 335.06 अंक नीचे 37,736.07 पर और निफ्टी 100.70 पॉइंट नीचे 11,102.15 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल इन बैंक के शेयरों में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 2.63 % |
बंधन बैंक | 1.75 % |
एक्सिस बैंक | 1.36 % |
इंडसइंड बैंक | 0.72 % |
ICICI बैंक | 0.54 % |
RBL बैंक | 0.53 % |
बीएसई पर करीब 50 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 147 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,835 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,232 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,430 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 125 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 66 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 281 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 288 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
आज के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स
कंपनी | LTP | बढ़त | बढ़त (%) |
लॉरस लैब्स लिमिटेड | 933.60 | 142.70 | 18.04 |
एस्सेल प्रोपैक | 234.15 | 28.85 | 14.054 |
टोरेंट फार्मा | 2662.70 | 225.85 | 9.27 |
शिल्पा मेडिकेयर | 551.80 | 46.35 | 9.17 |
इंडियामार्ट इंटरमेश लिमिटेड | 2829.55 | 228.80 | 8.80 |
दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 225.92 अंक नीचे 26,313.70 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.43 फीसदी बढ़त के साथ 44.87 अंक ऊपर 10,587.80 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.38 फीसदी गिरावट के साथ 12.22 पॉइंट नीचे 3,246.22 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.53 फीसदी गिरावट के साथ 17.38 अंक नीचे 3,269.44 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16,39,350 हो गई है। इनमें 5,44,048 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 10,59,093 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 35,786 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं।
दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17,474,691 हो चुकी है। इनमें 676,759 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 155,285 हो चुकी है।