मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिलामण्डल के निर्देशन में अखिल भारतीय तेरापंथ कन्यामण्डल का 16 वाँ वर्चुअल अधिवेशन zoom एप पर सम्पन्न हुआ। जिसमें मुंबई कन्यामण्डल ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। वर्ष भर में हुए कार्यो के मूल्यांकन में मुंबई कन्यामण्डल को चार अवार्ड से सम्मानित किया। जिसमें ABTKM द्वारा स्टार परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर में मुंबई कन्यामण्डल को – स्वीट सक्सेस, शनिवार सामयिक, wow रैली और मासिक जाप इनमें स्टार अवॉर्ड मिले।
तेममं मुंबई की अध्यक्षा भाग्यश्रीजी कच्छारा व मंत्री स्वीटी जी लोढ़ा के नेतृत्व में मुंबई कन्यामण्डल निरन्तर गति प्रगति कर रहा है। इसमें कन्यामण्डल प्रभारी संगीता जी चपलोत, सह प्रभारी जुलीजी मेहता, कन्यामण्डल संयोजिका ध्रुवी मादरेचा, सह संयोजिका हिनल बाफना व निशा धोका के प्रयास ने कन्यामण्डल को नई ऊंचाई दी है। वर्षभर की गतिविधियां को निरन्तर सुचारू रूप से गति प्रदान करने में सभी एरिया प्रभारी किंजल, दिव्या, शिप्रा, जिनल, सेजल कोठारी, नीलम व प्रेक्षा, मार्केटिंग टीम पलक व साक्षी, कोर टीम सेजल नाहर व दीपिका, टेक्निकल टीम- अंजलि, प्रेक्षा व महिमा तथा सभी क्षेत्र की संयोजिका , सह संयोजिका विशेष सहयोग रही हैं।
मुंबई कन्यामण्डल को ABTKM द्वारा स्टार परफॉर्मेंस ऑफ़ द ईयर
Leave a comment
Leave a comment