मुंबई:गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज बीएसई 191.7 अंक ऊपर और निफ्टी 51.45 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 342.68 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा, लेकिन 1PM के बाद शेयर बाजार में गिरावट आ गई जिसके चलते बीएसई 364.93 अंक तक नीचे चला गया।
कारोबार के अंत में बीएसई 335.06 अंक या 0.88% नीचे 37,736.07 पर और निफ्टी 100.70 पॉइंट या 0.9% नीचे 11,102.15 पर बंद हुआ। फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के शेयर में आज लगातार चौथे दिन 5% का उछाल रहा। इससे पहले बुधवार को बीएसई 421.82 अंक नीचे 38,071.13 पर और निफ्टी 97.70 पॉइंट नीचे 11,202.85 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल इन बैंक के शेयरों में बढ़त
बैंक | गिरावट (%) |
इंडसइंड बैंक | 5.62 % |
RBL बैंक | 4.33 % |
एक्सिस बैंक | 3.41 % |
फेडरल बैंक | 2.87 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 2.43 % |
ICICI बैंक | 1.68 % |
बीएसई पर करीब 46 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 147 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,812 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,060 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,585 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 111 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 64 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 275 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 275 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
आज के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स
कंपनी | LTP | बढ़त | बढ़त (%) |
स्टार सीमेंट लिमिटेड | 96.20 | 11.80 | 13.98 |
जेनसर टेक | 168.70 | 9.90 | 6.23 |
डिविस लेबोरेटरीज | 2560.95 | 137.60 | 5.68 |
एरिस लाइफसाइंसेस लिमिटेड | 469.10 | 23.95 | 5.38 |
सेंट्रल बैंक इंडस्ट्रीज | 18.50 | 0.90 | 5.11 |