सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 सितंबर को छह घंटे के लिए सहारनपुर के दौरे पर आयेंगे। इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
योगी सहारनपुर दौरे के दौरान बिजनौर, सहारनपुर, मुजफरनगर और कैराना लोकसभा सीटों पर वर्ष 2019 के चुनाव को लेकर समीक्षा करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विजेन्द्र कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री साढे़ दस बजे सरसावां हवाई अड्डा पहुंचेंगे ओर शाम साढे़ चार बजे लखनऊ के लिये रवाना हो जायेंगे।
कश्यप ने बताया कि समीक्षा बैठक के अतिरिक्त अम्बाला रोड स्थित जूरी रिसोर्ट में किसानों के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया जायेगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर यहां सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं।
30 सितंबर को योगी सहारनपुर में

Leave a comment
Leave a comment