मुंबई:दिग्गज अभिनेता जगदीप का बुधवार रात निधन हो गया था, जिसके बाद से पूरी इंडस्ट्री एक बार फिर से शोक की लहर छा गई थी। जगदीप 81 साल के थे और अपने जीवन के 70 साल उन्होंने इंडिस्ट्री को दिए हैं। जगदीप के दोनों बेटों जावेद और नावेद जाफरी ने उन्हें सुर्पुद ए खाक किया। अभिनेता जगदीप के गुजरने के बाद जावेद इन दिनों अपने पिता को याद करते हुए लगातार इमोशनल पोस्ट लिख रहे हैं। उन्होंने एक बार अपने पिता को याद करते हुए इमोशनल नोट लिखा है। इस नोट में उन्होंने ऐसे लोगों का शुक्रियादा किया है जिन्होंने उनके पिता की मदद की थी।
जावेद जाफरी लिखते हैं कि मेरे पिता के निधन के दुख को जिन लोगों को पूरे प्रेम, पछतावे और सराहना के साथ बांटा उनका मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। इतना प्यार..इतनी इज्जत..इतनी दुआएं..????? यही तो है 70 सालों की असली कमाई।
बता दें कि इससे पहले पिता के अंतिम संस्कार के बाद जावेद जाफरी ने मीडिया से मुलाकात की थी। दुख के समय भी उनकी विनम्रता देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था।