भोपाल:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। नरोत्तम मिश्रा को मध्य प्रदेश का गृह मंत्री बनाया गया है। इसके साथ-साथ उन्हें संसदीय कार्य और कानून और न्याय मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी गई है। शिवरास सरकार में यशोधरा राजे सिंधिया को खेल और युवा कल्याण मंत्रालय के साथ ही तकनीकी शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
आपको बता दें कि हल ही में शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट में 28 नए मंत्रियों की एंट्री हुई थी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।
विभागों के बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन के साथ ऐसे समस्त विभाग हैं जो किसी अन्य मंत्री को नहीं दिए गए हैं।
शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट के मंत्री और उनके विभाग:
- नरोत्तम मिश्रा- गृह, जेल, संसदीय कार्य और विधि
- गोपाल भार्गव- लोक निर्माण, कुटीर और ग्रामोद्योग
- तुलसी राम सिलावट- जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास
- विजय शाह- वन
- जदगीश देवड़ा- वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना आर्थिक और सांख्यिकी
- बिसाहू लाल सिंह- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
- यशोधरा राजे सिंधिया- खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा कोशल विकास एवं रोजगार
- भूपेंद्र सिंह- नगरीय विकास एवं आवास
- मीना सिंह मांडवे- आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण
- कमल पटेल- किसान कल्याण एवं कृषि विकास
- एंदल सिंह कंषाना- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
- गोविंद सिंह राजपूत- राजस्व, परिवहन
- बृजेंन्द्र प्रताप सिंह- खनिज साधन, श्रम
- विश्वास सारंग- चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
- इमरती देवी- महिला एवं बाल विकास
- प्रभुराम चौधरी- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
- महेंद्र सिंह सिसौदिया- पंचायत और ग्रामीण विकास
- प्रद्युम्न सिंह तोमर- ऊर्जा
- प्रेम सिंह पटेल- पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण
- ओम प्रकाश सकलेवा- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- उषा ठाकुर- पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म
- अरविन्द भदौरिया- सहकारिता, लेक सेवा प्रबंधन
- मोहन यादव- उच्च शिक्षा
- हरदीप सिंह डंग- नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण
- राजवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तीगांव- औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन
शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट में राज्यमंत्री
- भारत सिंह कुशवाहा- उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास
- इन्दर सिंह परमार- स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन
- रामखेलावन पटेल- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुम्मकड़ एवं अर्धघुम्मकड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), प्रचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
- राम किशोर (नानो) कांवरे- आयुष (स्वतंत्र प्रभार), जल संसाधन
- बृजेंद्र सिंह यादव- लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी
- गिर्राज डंण्डौतिया- किसान कल्याण तथा कृषि विकास
- सुरेश धाकड़- लोक निर्माण विभाग
- ओपीएस भदौरीय- नगरीय विकास एवं आवास