नई दिल्ली:सुशांत सिंह राजपूत के निधन से फैन्स को बड़ा झटका लगा था। उन्होंने एक्टर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब आवाज उठाई। इतना ही नहीं, फैन्स सुशांत की मौत पर जल्द से जल्द सीबीआई जांच चाहते हैं। अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सभी फैन्स को धन्यवाद किया है जिन्होंने मुश्किल घड़ी में एक्टर के परिवार को खूब सपोर्ट किया।
श्वेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा, आप लोगों ने जो प्यार और सपोर्ट दिया है उसके लिए बहुत शुक्रिया।
इससे पहले श्वेता ने सुशांत का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में सुशांत कुछ न कुछ क्रिएटिव करते नजर आ रहे हैं। श्वेता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, वर्ल्ड का बेस्ट बेबी जिसकी आंखों में हमेशा सपने थे।
कुछ दिनों पहले सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने नेपोमीटर (Nepometer) लॉन्च किया। इससे फिल्म प्रॉजेक्ट्स को रेटिंग दी जा सकेगी कि इससे जुड़ी क्रू कितनी नेपोटिस्टिक थी। विशाल कीर्ति ने अपने ट्वीट में लिखा, मेरे भाई मयूरेश कृष्णा द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की याद में बनाया गया।’ नेपोमीटर के बारे में सोशल मीडिया पर बताया गया, बॉलीवुड नेपोटिज्म से जानकारी के साथ लड़ें। हम फिल्म की क्रू के हिसाब से रेटिंग करेंगे कि यह कितने नेपोटिस्टिक और कितनी इंडिपेंडेंट है। अगर नेपोमीटर अधिक रहा तो यह बॉलीवुड से नेपोटिज्म के बहिष्कार का वक्त है।
आपको बता दें कि सुशांत ने 14 जून की सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत पर मुंबई पुलिस छानबीन में जुटी है। अभी तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।