मुंबई:कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। इस बीच एक खबर यह भी आई कि विकास दुबे पर फिल्म बनाने की प्लानिंग हो रही है और इसमें मनोज बाजपेयी नजर आएंगे। फिल्म में वह विकास दुबे की भूमिका में दिखाई देंगे। हालांकि, अब इस पर मनोज ने अपना रिएक्शन दिया है।
मनोज बाजपेयी ने अपने एक ट्वीट से इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने लिखा यह गलत खबर है। मनोज के इस ट्वीट पर उनके फैन्स उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं कि उन्होंने इस मामले में अपना पक्ष रखकर सबकुछ साफ कर दिया।
मनोज के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार वह सोनी लिव पर रिलीज हुई फिल्म भोंसले में नजर आए थे। मुंबई पर आधारित इस फिल्म में उन्होंने एक रिटायर्ड पुलिस कॉन्स्टेबल का रोल प्ले किया था, जो लोकल पॉलिटिशियंस के साथ लड़ाई में प्रवासियों की मदद करता है। अब मनोज राज और डीके की फेमस वेब सीरीज द फैमिली मैन के दूसरे सीजन में दिखेंगे।