मुंबई:एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पिछले कुछ वर्षों में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ खूब सुर्खियां बटोर रही हैं और इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नई उपलब्धि अपने नाम कर ली है क्योंकि आज उन्होंने इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे पहले दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स हुए थे।
इसमें कोई दोराय नहीं है कि श्रद्धा ने अपने काम से लोगों को दिलों में खास जगह बना ली है। इंस्टाग्राम पर उनके तेजी से फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स होने पर श्रद्धा कपूर काफी खुश हैं। वह इंडस्ट्री की सबसे मेहनती और बहुमुखी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। श्रद्धा ‘गर्ल नेक्स्ट डोर’ का परफैक्ट उदाहरण हैं।
श्रद्धा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म बागी 3 में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने टाइगर श्रॉफ के अपोजिट रोल निभाया था। फिल्म में उनके काम को बहुत पसंद किया गया। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल सुपरस्टार प्रभास की फिल्म साहो से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, जिसमें उनका एक्शन अवतार देखने को मिला था। हालांकि 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।