स्टार कास्ट: सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान, विजय राज, सानंद वर्मा
निर्देशक: विशाल भारद्वाज
निर्माता: विशाल भारद्वाज, रेखा भारद्वाज व अन्य
रेटिंग: *
विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘पटाखा’ ऐसी दो बहनों चंपा उर्फ बड़की (राधिका मदान) और गेंदा उर्फ छुटकी (सान्या मल्होत्रा) की कहानी है, जो एक दूसरे से दूर होना चाहती हैं, लेकिन किस्मत उन्हें फिर साथ ला देती है। छुटकी और बड़की बचपन से ही एक दूसरे से लड़ती हैं। वहीं गांव में ही रहने वाला डिपर (सुनील ग्रोवर) दोनों बहनों के बीच खूब लड़ाई कराता है और उनकी लड़ाई को देख खूब मजे भी लेता है।
दोनों के पिता(विजय राज) बड़की की शादी कराने वाले होते है, लेकिन बड़की शादी से पहले ही अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग जाती है। जिसके बाद उनके पिता छुटकी की शादी करने की सोचते हैं तो वो भी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग जाती है। लेकिन दोनों की ही ससुराल जाकर पता चलता है कि दोनों के पति सगे भाई हैं। किस्मत फिर दोनों को एक साथ ला देती है।
एक-दूसरे की कट्टर दुश्मन बहनों की जिंदगी में आगे क्या होता है इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
कहानी और एक्टिंग
सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान ने अपने रोल्स को अच्छे तरीके से निभाया है। हालांकि विजय राज और सुनील ग्रोवर ने भी शानदार एक्टिंग की है, लेकिन थोड़ी कमजोर स्क्रिप्ट की वजह से दर्शक इस फिल्म से अच्छे से जुड़ नहीं पाते। फिल्म का संगीत भी ठीक है हां, अगर आप विशाल भारद्वाज की फिल्मों के फैन हैं, तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं।
MOVIE REVIEW: ‘पटाखा’
Leave a comment
Leave a comment