मुंबई: बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज बीएसई 63.86 अंक ऊपर और निफ्टी 19.00 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 440.35 अंक तक और निफ्टी 123.1 पॉइंट तक नीचे गया।
कारोबार के अंत में बीएसई 345.51 अंक या 0.94% नीचे 36,329.01 पर और निफ्टी 93.90 पॉइंट या 0.87% नीचे 10,705.75 पर बंद हुआ। आज हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के शेयर में 20% की बढ़त रही। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 187.24 अंक ऊपर 36,674.52 पर और निफ्टी 36.00 पॉइंट ऊपर 10,799.65 पर बंद हुआ।
बीएसई में शामिल इन बैंकों के शेयरों में गिरावट
बैंक | गिरावट (%) |
RBL बैंक | 0.24 % |
एक्सिस बैंक | 0.70 % |
कोटक बैंक | 1.17 % |
ICICI बैंक | 1.81 % |
फेडरल बैंक | 2.68 % |
बंधन बैंक | 4.04 % |
बीएसई पर करीब 51 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 143 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,919 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,243 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,517 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 109 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 61 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 350 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 366 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
आज के टॉप-5 शेयर
कंपनी | LTP | बढ़त | बढ़त (%) |
हिंद कॉपर | 39.80 | 3.80 | 10.56 |
सेल | 35.35 | 2.90 | 8.94 |
भारत रसायन | 8725.80 | 711.40 | 8.88 |
नाल्को | 35.75 | 2.25 | 6.72 |
पर्सिस्टन्ट सिस्टम लिमिटेड | 721.65 | 43.80 | 6.46 |