मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में 5 जुलाई को मुम्बई स्तरीय मन्त्र दीक्षा का आयोजन ऑनलाइन हुआ यह कार्यक्रम अभातेयुप के उपाध्यक्ष महेश जी बाफना की अध्यक्षता में मुम्बई ज़ोन संयोजक श्री हेमंत जी धाकड़ के निर्देशन में मुबई की आँचलिक संयोजिका सुमन जी चपलोत का सराहनीय सहयोग रहा। इस मंत्र दीक्षा में उपासक अरविंद जी मंडोत (बेंगलुर्) से एवं उपासक सुरेंद्र जी सेठिया (कोलकता) की विशेष उपस्थिति ने मंत्र दीक्षा के कार्यक्रम को सुचारू रूप से गति प्रदान की।
अभातेयुप के उपाध्यक्ष महेश जी बाफना कार्यकारिणी सदस्य प्रसन्न जी पामेचा, मुंबई सभा के अध्यक्ष नरेंद्र जी तांतेड़, मंत्री विजय जी पटवारी, उपाध्यक्ष विनोद जी बोहरा, सह संयोजिका अनिता जी परमार विभागीय संयोजिका राजश्री कच्छारा एवं विंभिन्न सभा संस्थाओं के पदाधिकारियों की सहभागिता मंत्र दीक्षा के कार्यक्रम में रही। सभी गणमान्यों ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति देते हुए ज्ञानशाला की सराहना करते हुए भावी पीढ़ी के विकास की मंगल की कामना की साथ ही सुमन जी ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति के साथ मुंबई ज्ञानशाला मे हो रहे कार्यों से सभी को अवगत करवाया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक बहने अभिभावक, ज्ञानार्थी तथा सभी क्षेत्रो अध्यक्ष मंत्री सहित लगभग 1100 की उपस्थिति रही कार्यक्रम का सुचारू रूप संचालन हेमंत जी धाकड़ ने किया। यह जानकारी मुम्बई ज्ञानशाला मीडिया विभाग से अनिता सिंयाल ने दी।
मुंबई स्तरीय मंत्र दीक्षा का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment