मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल मुंबई द्वारा ‘Tea Time Quiz Time’ के तहत आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के बारे में क्विज का आयोजन किया, जो बेहद रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। जानकारी के अनुसार, अध्यक्षा भाग्यश्रीजी कच्छारा एवं मंत्री स्वीटीजी लोढ़ा के निर्देशन में ‘Tea Time Quiz Time’ टीम ने एक बार फिर प्रश्नों की रोचक झाकियों से सबको लाभान्वित किया।
आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के 101वे जन्म जयंती दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल , मुम्बई, Tea Time Quiz Time टीम ने गुरुदेव के जीवन चित्र को पिक्चर से सजा कर अपने भावविभोर शब्द कोष से भावनाएं व्यक्त की और साथ ही लेकर आए एक रोचक क्विज” ‘आओ जाने आचार्य महाप्रज्ञ जी को’ गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रश्नों से सजी एक लिंक सबको भेजी गई।19 जून 2020 को दिन में 4.00 pm ये लिंक खोल दी गयी। इस क्विज में 5 मुख्य प्रश्न थे जिसमें पहला प्रश्न था “चित्र देखकर पुस्तक के नाम पहचानो। दूसरा रोचक प्रश्न था “वर्ग पहेली उनकी जीवनी पर आधारित को देखकर उनके संबंध पहचानो”। तीसरे प्रश्न में फोटो से संबंधित रोचक प्रश्नों के उत्तर देने थे तो वहीं चौथे राउंड में चित्र देखकर गुरुदेव को दिए गए अंलकरण को पहचानना था।
इस तरह ज्ञानचेतना वर्ष सम्पन्न हुआ जिसमें ज्ञान, ध्यान, तप, जप के साथ आचार्य श्री महाप्रज्ञजी के 101 वे जन्म जयंती पर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। महिला मंडल के अनुसार, इस मौके पर सभी ने मिल कर ज्ञान विकास का सपना साकार किया तथा प्रतिभागी बनी सभी 449 बहनों आभार ज्ञापित किया। TEA TIME QUIZ TIME की टीम से गीतांजली बोथरा, सुनीता सुतरिया, मीना बड़ाला, पिंकी सांखला ने प्रश्नोत्तरी को संपादित किया। आचार्य महाप्रज्ञ जी के जीवनी पर सरल एवं रोचक प्रश्नोतरी में महिला मंडल की बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी ने बहुत सराहा।
मुम्बई महिला मंडल की ‘आओ जाने आचार्य महाप्रज्ञ जी को’ कार्यक्रम का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment