मुंबई:सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद सोशल मीडिया पर अलग अलग मुद्दों पर बहस छिड़ी हुई है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग समेत आम यूजर्स नेपोटिज्म को लेकर बहस कर रहे हैं। इस बीच फरहान अख्तर ने भी इस मामले में अपनी राय रखी है। फरहान का कहना है कि स्टार किड्स को फायदा मिलता है, लेकिन बॉलीवुड में हर ऑउटसाइडर के साथ बुरा बतार्व नहीं किया जाता है।
उन्होंने कहा कि यह चर्चा करने का समय नहीं है कि सुशांत का निधन कैसे और क्यों हुआ। फरहान ने कहा, ‘स्टार किड्स होने से इंडस्ट्री में काफी फायदा मिलता है और फिल्म निमार्ताओं तक पहुंचने में शुरुआती मदद मिलती है। इंडस्ट्री सफलता और असफलता के तराजू पर चलती है। अब आप कहेंगे कि क्या जो लोग फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, क्या उन्हें कोई फायदा मिलता है। तो मेरा जवाब होगा- बिल्कुल मिलता है। क्या उन्हें आसानी से काम मिल जाता है। मैं बोलूंगा बिल्कुल मिल जाता है। लेकिन क्या ये बुरी चीज हैं। नहीं। आपके माता-पिता ने इतनी मेहनत की है, तब जाकर उनके बच्चों को वो फायदा मिला है। हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए ये सब करना चाहते हैं। बॉलीवुड में हर ऑउटसाइडर के साथ बुरा बतार्व नहीं किया जाता है। अंत में जो टैलेंटेड होता है, वो ही सफलता हासिल करता है।’
इससे पहले फरहान ने सुशांत के लिए लिखी थी कविता
फरहान ने इससे पहले सुशांत के लिए एक कविता लिखी थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस कविता की लाइन्स कुछ ऐसी थीं।
सो जाओ मेरे भाई, सो जाओ। गिद्धों को इकट्ठा होने दो और मगरमच्छों को रोने दो। कलाकारों को सर्कस करने दो, धोखा देना, बिगड़ना, झुको और उछलो, तीर्थ को ऊंचा उठने दो, अंधेरा होने दो, मनुष्यों के दिलों में गहराई आती है, मेरे भाई सो जाओ।’