मुंबई: वैश्विक स्तर कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण दुनियाभर के शेयर बाजारों में रही गिरावट का असर आज घरेलू बाजारों पर भी दिखा। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज का बीएसई) 209 अंकों की गिरावट के साथ 34.961.52 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 70 पॉइंट लुढ़ककर 10,312.40 अंकों पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में बीएसई 500 अंक लुढ़ककर 34,671.07 अंकों तक पहुंच गया था।
बीएसई में शामिल बैंक शेयरों में गिरावट का हाल
बैंक | गिरावट (%) |
एक्सिस बैंक | 4.18 |
आरबीएल बैंक | 3.62 |
बंधन बैंक | 3.20 |
फेडरल बैंक | 2.62 |
इंडसइंड बैंक | 2.50 |
आईसीआईसीआई बैंक | 1.81 |
एसबीआई | 1.68 |
कोटक महिंद्रा बैंक | 1.31 |
एचडीएफसी बैंक | 0.85 |
एशियाई बाजारों में गिरावट का माहौल
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण निवेशकों का भरोसा कम होने के चलते एशियाई बाजारों में गिरावट का माहौल बना हुआ है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी 164 अंक, जापान का निक्केई 453.51 अंक, हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग इंडेक्स 287 अंक जकार्ता कंपोसिट 10 अंक और शंघाई कंपोसिट 22 अंकों की गिरावट है।
शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे अमेरिकी बाजार
कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ने के कारण शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 730.05 अंक गिरकर 25,015.55 पर बंद हुआ था। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 74.71 अंक गिरकर 3009.10 अंक पर बंद हुआ था।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
covid19india.org के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.49 लाख से ऊपर पहुंच गई है। इसमें 2,10 लाख एक्टिव मामले हैं। देश में अभी तक 3.21 लाख कोरोना संक्रमित ठीक हो चुका हैं, जबकि 16,487 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी तरफ दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ को पार करके 1 करोड़ 2 लाख 48 हजार के पार पहुंच गई हैं। इसमें से 55 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 5 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।