नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया। “ हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन की बधाई। मैं डॉ. सिंह के दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। ”
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया। श्री गांधी ने लिखा, “मनमोहन सिंह जी का जन्मदिन वर्षों की उनकी निःस्वार्थ सेवा और देश के लिए समर्पण की सराहना और याद रखने का अवसर है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं।”
मोदी-राहुल ने दी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई
Leave a comment
Leave a comment