नई दिल्ली:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र में विश्व के नेताओं को संबोधित करते हुए अपने लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने के लिए मंगलवार को भारत के प्रयासों की सराहना की। संयुक्त राष्ट्र महासभा की मंगलवार को शुरू हुए जनरल डिबेट को दूसरी बार संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, भारत है, जहां का समाज मुक्त है और लाखों लोगों को सफलतापूर्वक गरीबी से ऊपर उठाते हुए मध्यम वर्ग में पहुंचा दिया।
करीब 35 मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि सालों से संयुक्त राष्ट्र महासभा के हॉल में इतिहास देखा गया। उन्होंने कहा कि अपने देशों की चुनौतियों, अपने समय के बारे यहां बताने आए लोगों ने अपने भाषणों और प्रस्तावों में विविध सवाल पेश किये। ट्रंप ने कहा, यह सवाल है कि हम अपने बच्चों के लिए किस तरह की दुनिया छोड़कर जाएंगे और किस तरह का देश उन्हें उत्तराधिकार में मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जो सपने यूएनजीए के हॉल में आज दिखा वह उतना ही विविध है जितना इस पोडियम पर खड़े लोग और उतना ही विविध है जितना संयुक्त राष्ट्र में दुनिया के देशों का प्रतिनिधित्व है। उन्होंने कहा, यह वास्तव में कुछ है। वास्तव में यह काफी महान इतिहास है। ट्रंप ने सऊदी अरब के साहसिक नये सुधारों और इस्राइली गणतंत्र की 70वीं जयंती का उदाहरण दिया।
UN में बोले ट्रंप: भारत में मुक्त समाज, लाखों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला

Leave a comment
Leave a comment