मुंबई: शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। आज सुबह बीएसई 217.85 अंक ऊपर और निफ्टी 64.7 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 424.73 अंक तक और निफ्टी 130.8 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा है।
कारोबार के अंत में बीएसई 306.54 अंक या 0.90% ऊपर 34,287.24 पर और निफ्टी 113.05 पॉइंट या 1.13% ऊपर 10,142.15 पर बंद हुआ। आज वोडाफोन आइडिया के शेयर में 23% और हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के शेयर में 20% उछाल रहा। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 128.84 अंक नीचे 33,980.70 पर और निफ्टी 32.45 पॉइंट नीचे 10,029.10 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल इन बैंक के शेयरों में उछाल
बैंक | बढ़त (%) |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 7.90 % |
फेडरल बैंक | 3.61 % |
HDFC बैंक | 3.14 % |
RBL बैंक | 3.10 % |
इंडसइंड बैंक | 2.22 % |
AXIS बैंक | 2.81 % |
ICICI बैंक | 2.70 % |
आज के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स
कंपनी | LTP | बढ़त | बढ़त (%) |
वोडाफोन आइडिया | 10.52 | 1.89 | 23.50% |
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज | 311.30 | 51.85 | 19.98% |
एनबीसीसी | 22.30 | 3.25 | 17.06% |
पीवीआर | 1241.50 | 171.05 | 15.98% |
TV18 ब्रॉडकास्ट | 24.65 | 2.85 | 13.07% |
बीएसई पर करीब 19 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 135 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,717 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 2,053 कंपनियों के शेयर बढ़त में 529 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 60 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 61 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 551 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 145 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा